शक्ति रूद्राक्ष - शिव

श्री गौरीशंकर रुद्राक्ष: प्राकृतिक रूप से परस्पर जुड़े दो रुद्राक्ष को गौरी शंकर रुद्राक्ष कहा जाता है। गौरी शंकर रुद्राक्ष को भगवान शिव तथा माता गौरी का स्वरूप माना जाता है इसलिये इसका नाम गौरीशंकर रुद्राक्ष पड़ा है। यह रुद्राक्ष एकमुखी तथा चौहदमुखी रुद्राक्ष की तरह बहुत ही दुर्लभ तथा विशिष्ट रुद्राक्ष होता है। इसमें  भगवान शंकर का वरदान तथा माता पार्वती की दिव्य शक्तियां निहित होती हैं। इसको धारण करने से भगवान शंकर तथा माता पार्वती दोनों ही प्रसन्न होते हैं।
    माता पार्वती सदैव भगवान शंकर को मनुष्यों को वरदान देने के लिए प्रेरित करती हैं। यह रुद्राक्ष मानव को हर प्रकार के रुद्राक्ष से होने वाले लाभ को अकेले ही दिलवाता है, जो व्यक्ति एकमुखी तथा चौदहमुखी रुद्राक्ष को पहनना चाहते हैं और पहन नहीं सकते हो उन्हें गौरीशंकर अवश्य ही धारण करना चाहिए, क्योंकि एकमुखी और चौदहमुखी रुद्राक्ष के समान ही यह रुद्राक्ष भी हर प्रकार की सिद्धियों का दाता है। यह अपने आप में विशिष्ठ रुद्राक्ष है।
    गौरीशंकर रुद्राक्ष को पूजन के स्थान के साथ-साथ तिजौरी, गल्ले में भी स्थापित कर सकते हैं। धारण करने के लिए इसे सोने या चाँदी में मढ़वा लेना श्रेष्ठ है। गौरीशंकर को पहनने से या पूजन करने से कार्य आशा से भी अधिक संतोषजनक होता है। अविवाहितों को विवाह के लिए और विवाहितों को परस्पर आपसी प्रेम और सदभाव की प्रगाढ़ता के लिए गौरीशंकर रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।
श्री गौरी पाठ रुद्राक्ष (त्रिजटी) - इस रुद्राक्ष में तीन रुद्राक्ष एक साथ जुड़े होते हैं। गौरी पाठ रुद्राक्ष शिव पार्वती गणेश यानि शिव परिवार के रूप में माना जाता है। यह रुद्राक्ष अत्यंत दुर्लभ होता है। साल में एक या दो रुद्राक्ष ही पैदा होते हैं। कभी-कभी कई साल में भी एक रुद्राक्ष पैदा नहीं होता। यह रुद्राक्ष प्रजाति का सबसे दुर्लभ हीरा समझा जाता है।
    जितना फल एक मुखी रुद्राक्ष से चौदह मुखी रुद्राक्ष तथा गौरीशंकर रुद्राक्ष सहित सभी रुद्राक्ष पहनने से मिलता है, उससे करोड़ों गुना फल श्री गौरी पाठ रुद्राक्ष के दर्शन से मिलता है। यह रुद्राक्ष एक तरह से अप्राप्य हो जाता है। इसके दर्शन भी किसी भाग्य वाले को ही प्राप्त होते हैं, ऐसी ही मान्यता है।
गणेश रुद्राक्ष: गणेश रुद्राक्ष में एक धारी सूंड की तरह अलग से उठी होती है, जिस तरह भगवान गणेश की सूंड है, उसी तरह इसकी भी सूंड के कारण इसे गणेश रुद्राक्ष कहते हैं। इसको धारण करने से भगवान अति प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश ज्ञान तथा रिद्धि-सिद्धि के दाता है, इसलिये इसको धारण करने से भी ज्ञान तथा रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। गणेश रुद्राक्ष भगवान गणेश के उपासकों के लिए श्रेष्ठ है। उत्तम संतान प्राप्ति के लिए गणेश रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।
आपकी पत्रिका के अनुसार कौन सा रुद्राक्ष आपके लिए सही हैं। 
जानने के लिए हमें मेल करे- vishwakarmavastu@gmail.com