Wednesday 6 November 2019

इन 8 उपायों से होता है शीघ्र विवाह

Image result for marriage

1. हल्दी के प्रयोग से उपाय
विवाह योग लोगों को शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।  भोजन में केसर का सेवन करने से भी विवाह शीघ्र की संभावनाएं बनती है। 

2.  पीला वस्त्र धारण करना
विवाह के इक्छुक व्यक्ति को सदैव शरीर पर कोई भी एक पीला वस्त्र धारण करके रखना चाहिए। 

3.  वृ्द्धो का सम्मान करना
कभी भी व्यक्ति को अपने से बडों व वृद्धो का अपमान नहीं करना चाहिए। 

4.  गाय को रोटी खिलाना
विवाह के इक्छुक व्यक्ति को गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोडी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए साथ ही थोडा सा गुड व चने की पीली दाल भी खिलानी चाहिए ऐसा करने से शीघ्र विवाह की संभावनाएं बनती है। 

5.  शीघ्र विवाह प्रयोग
गुरुवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई, हरी ईलायची का जोडा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ जल अर्पित करना चाहिये।  यह प्रयोग लगातार तीन गुरुवार को करना चाहिए। 

शीघ्र विवाह के लिये यह एक अत्यंत गोपनीय  प्रयोग है। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार करना चाहिए। 

6.  केले के वृ्क्ष की पूजा
गुरुवार को केले के वृ्क्ष के सामने बृहस्पति देव के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए साथ ही जल भी अर्पित करना चाहिए। 

7.  मांगलिक योग का उपाय 
अगर किसी का विवाह कुण्डली के मांगलिक योग के कारण नहीं हो पा रहा है, तो ऎसे व्यक्ति को मंगलवार के दिन सतचण्डि का पाठ मंगलवार के दिन तथा शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए।  इससे भी विवाह में हो रहे अनावश्यक विलम्ब दूर होता है। 

8.  छुआरे सिरहाने रख कर सोना
यह उपाय उन व्यक्तियों को करना चाहिए।  जिन व्यक्तियों की विवाह की आयु हो चुकी है। इस उपाय को करने के लिये शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर किसी बर्तन में डालकर अपने बिस्तर के सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात: स्नान करने के बाद किसी भी बहते जल में इन्हें प्रवाहित कर दें। शीघ्र लाभ मिलता है