शक्ति रूद्राक्ष - शिव

आठमुखी रुद्राक्ष: यह रुद्राक्ष गणेश स्वरूप है। वेदों में कहीं-कहीं इसे शिव शरीर भी कहा गया है। मनुष्य जो इन्द्रियों के अधीन (काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, मन, बुद्धि और अहंकार के अधीन) होकर निकृष्ट कर्मफल संचय करता है दु:खों से घिर जाता है। वही इसे धारण करने से यह समस्त अष्ट प्रकृत्तियाँ सहयोग प्रदान करती है।
    इसे धारण करने से कोर्ट-कचहरी मामलों में सफलता मिलती है, साथ ही बिजनेसमैन, जो व्यक्ति सट्टा, शेयर बाजार, अकस्मात धन प्राप्ति के साधनों में लिप्त हैं, उनके लिये रामबाण का कार्य करती है।
सुन्दरकाण्ड में एक श्लोक है:-
    ''जिमि अमोध रघुपति कर बाना, तेहिं भाति चलो हनुमान"
ठीक इसी प्रकार यह रुद्राक्ष भी लाभ प्राप्त कराता है।

नवमुखी रुद्राक्ष: यह रुद्राक्ष नव शक्तियों का प्रतीक है, इसमें दुर्गा के नव अवतारों (शैलीपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कृष्मांडा, स्कन्धमाता, काल्यानी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदाक्षी) की पूर्ण शक्ति विराजमान है, जो धारण करने वाले व्यक्ति को आलोक्ति शक्ति प्रदान करती है। इसमें नवतीर्थों (पशुपतिनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ, मुक्तिनाथ, बद्रीनाथ, विश्वनाथ, जगन्नाथ, पारसनाथ व वैद्यनाथ) के तीर्थों का पुण्य भी समाहित है। इस आलौकिक रुद्राक्ष के प्रभाव से पारिवारिक कलह समाप्त होते हैं, देवीय साधनाओं में सफलता मिलती है, अक्समात मृत्यु का भय नहीं रहता है।

दसमुखी रुद्राक्ष: दसमुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप है व दशावतार का भी प्रतीक है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से दसों दिशायें तथा दस दिक्पाल (कुबेर, इन्द्र, अग्नि, यम, नित्रदाति, वरुण, वायु, ईशान, अनन्त तथा ब्रह्मा) प्रसन्न रहते हैं। जिन व्यक्तियों को स्वयं के कारोबार में निरन्तर नुकसान हो रहा हो, इस दसमुखी  रुद्राक्ष को धारण करने पर व्यापार में लाभदायक हो जाता है। कीर्ति-विभूति दसों दिशाओं में फैलती है तथा साथ ही भूत, पिशाच, बैताल, राक्षस, मारण, मोहन तथा उच्चारण आदि का भय नहीं होता।
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष: भगवान शंकर के ग्यारह रुद्र अवतार बजरंग बली हैं। ये विद्यावान, गुणवान तथा चतुरता प्रदान करने वाले देवता हैं। अत: यह रुद्राक्ष साक्षात् हनुमान स्वरूप है। जिन व्यक्तियों के जीवन में सदा संघर्ष बना रहता है या शीघ्रता के कारण गलत निर्णय ले लेते हैं, निरन्तर परेशानी व चिन्ता बनी रहती है, उनके लिए यह ब्रह्मशस्त्र का काम करता है। स्त्रियों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।  पति की सुरक्षा, उन्नति, दीर्घायु तथा सौभाग्य प्राप्ति के लिये इसको धारण किया जाता है। बन्ध्या स्त्री यदि इसे धारण करें तो वो भी संतान प्राप्त कर सकती है।
द्वादशमुखी रुद्राक्ष: यह रुद्राक्ष द्वादश आदित्य व द्वादश ज्योर्तिलिंग (महाकाल, रामेश्वरम, सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, त्रयम्बेश्वर, औंकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमशंकर, नागेश्वर, विश्वेश्वर, केदारेश्वर, धुरमेश्वर) का स्वरूप है।  इसे धारण करने से व्यक्ति चिंता, कष्ट, भूत, प्रेत, पिशाच आदि से मुक्ति मिलती है। साथ ही ब्रह्मचर्य की रक्षा होती है व तेज बढ़ता है।
  

त्रियोदशमुखी रुद्राक्ष: यह रुद्राक्ष काम, रस-स्वभाव, धातुओं तथा अर्थ की सिद्धि देने में सक्षम है। इसे साक्षात् कामदेव का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को इन्द्र देव व कामदेव का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे समस्त प्रकार की सांसारिक इच्छाओं (यश, मान, स्नेह, प्रेम, धन, पद-प्रतिष्ठा) की प्राप्ति होती है।
  


चतुर्दशमुखी रुद्राक्ष: यह दुर्लभ रुद्राक्ष की क्षेणी में आता है। यह साक्षात् देवमणि है, क्योंकि भगवान शंकर स्वयं इसे धारण करते हैं। अत: यही एकमात्र ऐसा
रुद्राक्ष है, जिसे धारण करने से व्यक्ति स्वयं देवतुल्य हो जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को समस्त ऐश्वर्य की प्राप्ति व अन्त में मोक्ष मार्गी हो जाता है।